Thursday, October 22nd, 2026

साहित्यकार त्रिभुवन पांडेय के निधन पर राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

रायपुर
छत्तीसगढ़ के लेखक, कवि, समीक्षक व सेवानिवृत्त प्रोफेसर त्रिभुवन पांडेय का शुक्रवार 5मार्च को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार धमतरी में शनिवार को किया गया। वे उमेश पाण्डेय, पत्रकार कमलेश पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय के पिता व कर्मचारी नेता मुकेश पाण्डेय के ताऊ एवं पीयुष पाण्डेय, समीर पाण्डेय व विकास पाण्डेय के दादा थे। उनके निधन पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दु:ख जताया है.और कहा - पांडे ने अपना सम्पूर्ण जीवन साहित्य के प्रति समर्पित कर दिया। उनकी रचनाओं, व्यंग्य, उपन्यास से हम हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे एवं परिवारजनो को संबल प्रदान करे ऐसी प्रार्थना करती हूँ।

 

#साहित्यकार त्रिभुवन

Source : Agency

पाठको की राय